संदेश

हर सप्ताह होगा अब हॉस्पिटल का निरीक्षण, सरकार को भेजी जाएगी प्रत्येक सोमवार को रिपोर्ट

चित्र
  महात्मा गांधी  राजकीय जिला  चिकित्सालय - अनिल जान्दू हनुमानगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हर सप्ताह निरीक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने प्रशानिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, एसडीओ तथा तहसीलदार को जिम्मेदारी दी गई है। जिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यवस्थाओं को सुधारने तथा मरीजों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए अब प्रशासनिक अधिकारी हर सप्ताह निरीक्षण करेंगे। इसकी सही हकीकत से रूबरू होने के बाद रिपोर्ट तैयार करके सरकार को भेजेंगे। गत दिनों मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर को इस संबंध में पत्र भेजा हैं। मरीजों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा और इसका कैसे सुधार किया जा सकता है। चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों के समय पर आने की स्थिति। भर्ती मरीजों को क्या सुविधाएं मिल रही हैं। निशुल्क दवा योजना में कितनी दवाइयां मरीजों को मिल रही हैं। लेबर रूम की स्थिति, जांच कार्य एवं ...

बच्चों के वर्ल्ड रिकॉर्ड में हनुमानगढ़ का भी रहेगा योगदान। वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारियां जोरों-शोरो पर शुरू

चित्र
 जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में स्टूडेंट को अध्यापक करवाएंगे अब योग अभ्यास FILE PHOTO भजनलाल  सरकार अब स्टूडेंट से करवाएगी सूर्य नमस्कार   बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक और अध्यापक भी होंगे   शामिल  सरकार कर रही है विश्व रिकार्ड बनाने का दावा  अनिल जान्दू हनुमानगढ़।  राज्य सरकार की पहल पर जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को योग अभ्यास करवाने की तैयारी पर योजना बनाते हुए जिम्मेदरिया तय की जा रही है। प्रदेश की भजन लाल सरकार इसको लेकर पहले से ही आदेश जारी कर चुकी है। इसके तहत आगामी 15 फरवरी यानी जिस दिन सूर्य सप्तमी होगी। उस  दिन पूरे प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले स्कूल में ड्यूटी पर तैनात सभी अध्यापकों को योग टीचर से ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। जिसके लिए ट्रेनर्स को नियुक्त करना शुरू कर दिया गया है। वहीं अध्यापकों की ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों सहित अन्य अध्यापक और बच्चों के अभिभावकों के साथ आम जनता और जन प्रतिनिधि म...

नीतिश की चालों से इंडिया गठबंधन को झटका -ः ललित गर्ग:-

चित्र
  अब लगभग यह तय हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विपक्षी दलों एवं उनके नेताओं के द्वारा हल्के में लेने की स्थितियां उनके लिये कितनी भारी हो सकती है। दूसरा भारत की राजनीति में भाजपा अगर कुछ करने की ठान लेती है तो वह उसे पूरा करती ही है। बिहार में सत्ता का समीकरण बदलना इसी बात का द्योतक है। बिहार में जारी सियासी उथलपुलथ के बीच आरजेडी के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक ने बड़ा ऐलान करते हुए आखिर कह ही दिया है कि अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट गया है। इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने आरजेडी से अलग होने का फैसला कर लिया है। अगर ऐसा हुआ तो बिहार में न केवल महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी बल्कि इंडिया महागठबंधन में भी दरारे पड़ जायेगी। यह भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद नीतीश एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की रणनीति का यह एक बड़ा दांव सफल होता हुआ दिख रहा है। वैसे भाजपा एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार के बीच भीतर-ही-भीतर यह कीचड़ी विगत कुछ समय से...

ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के साथ प्रदेश में लोकसभा सभा चुनाव की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू - मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चित्र
जयपुर/श्रीगंगानगर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) के साथ ही निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच जरूरी है। गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में लोकसभा आम चुनाव हेतु ईवीएम/वीवीपेैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, बेंगलुरु के इंजीनीयर्स द्वारा 27 जनवरी, 2024 से राज्य के सभी जिलों में प्रारंभ किया गया हैं। उन्होंने बताया कि उक्त मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 20 फरवरी, 2024 का पूर्ण होने की संभावना हैं। यह कार्य मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य  राजनैतिक दलों की उपस्थति में किया जायेगा। ईवीएम से तात्पर्य बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपीएटी से है। राज्य के जिलों में  274 इंजीनियरो द्वारा लगभग 83000 बीयू, 73000 सीयू और 73000 vvpat मशीनों की एफएलसी करवाई जायेगी। इसी की पालना म...

निःशुल्क विशेष योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ।

चित्र
नवज्योति विशेष शिक्षा महाविद्यालय में आज तीन दिवसीय निःशुल्क विशेष हनुमानगढ़। योग्यजन सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टर  कान्हा राम जी, विधायक गणेश बंसल, चेयरपर्सन नगर परिषद  सुमित रणवां द्वारा किया गया। यह शिविर सौर चिंतक बृज नारायण की स्मृति में जंक्शन  स्थित नवज्योति विकलांग कल्याण एवं  पुनर्वास संस्थान, जिला प्रशासन हनुमानगढ. जिला विकलांग संघ श्रीगंगानगर  तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग द्वारा लगाया गया  है। इस शिविर में आज 300 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों ने अपना पंजीकरण  करवाया जिसमें से 100 दिव्यांग व्यक्तियों को ट्राईसाईकिल 40 दिव्यांग  व्यक्तियों को व्हील चैयर 40 बैसाखी 100 ग्रुप हियरिंग एड (सुनने वाली मशीन) 60 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग 30 वॉकिंग स्टिक उपकरणों का  वितरण किया गया।  उप निदेशक, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, हनुमानगढ विक्रम शेखावत  ने बताया कि यह शिविर दो दिन और चलेगा और शिविर में उपस्थित सभी  अतिथियों, दिव्यांग व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया की इस...

* एक लिफाफा आफ़त बना * प्रियंका को नोटिस * दान का ढोल पीटना भी ठीक नहीं

चित्र
 * एक लिफाफा आफ़त बना * प्रियंका को नोटिस * दान का ढोल पीटना भी ठीक नहीं ----------------------------------------------------- अनिल जान्दू  - 9001139999 ------------------------------------------------------- पीएम मोदी ने 28 जनवरी को गुर्जरों के आराध्य स्थल मालासेरी डूंगरी मंदिर में लिफ़ाफ़े में कितने रूपए चढाए, पिछले कुछ दिनों से यह राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है, जो ठीक नहीं। यह बात दो-तीन महीने पहले भी उठी थी कि पीएम के लिफ़ाफ़े में कितने रूपए थे। कितने भी चढाए हों उससे क्या लेना-देना। लेकिन तब भी यही चर्चा का विषय था और अभी भी यही विषय है। * मंदिर की रस्म के अनुसार दानपात्र को आठ महीने बाद खोला जाता है और जो भी रकम चढाई जाती है उसे सार्वजनिक किया जाता है। अतः अगस्त में दानपात्र को खोला गया, साथ ही पीएम के लिफ़ाफ़े को भी। अब इसी 21 रूपए को प्रियंका वाड्रा ने मंच से चुनावी मुद्दा बना दिया जो ठीक नहीं। वे इससे दस दिन पहले भी दौसा में एक समारोह में यही बोल चुकी हैं, तब भी मैने अपने ब्लॉग में लिखा था कि प्रियंका यह कैसी राजनीति कर रही हैं।अफसोस, इतनी हल्की स्तर की राजनी...

खुलासा: हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर का एक बड़ा युवा वर्ग अब एमडी ड्रग्स की गिरफ्त में

चित्र
खुलासा: हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर का एक बड़ा युवा वर्ग अब एमडी ड्रग्स की गिरफ्त में एक ग्राम की कीमत 3000 रुपए, ‘चावल’ कोडवर्ड से बिकता है अनिल जांदू और साप्ताहिक राजस्थान स्तम्भ टीम ने जाने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ दोनो जिलों के जमीनी हालात ढाणी, गांव, कस्बें और तहसील तक फैला हुआ है नशे का नेटवर्क हनुमानगढ़/श्रीगंगानगर। नशीले पदार्थ अफीम और स्मैक के बाद अब हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर का युवा खतरनाक ड्रग्स एमडी की जकड़ में आने लगा है। एमडी यानी एमडीएमए। फिल्म नगरी मुंबई में यह ड्रग्स बॉलीवुड पार्टियों में उपयोग में ज्यादा आता है। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में भी सर्वाधिक सप्लाई सीमावर्ती क्षेत्र और डायरेक्ट बंदरगाह मुंबई से ही हो रही है। बताया जा रहा है कि मुंबई में यह यूरोप से तस्करी करके लाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक दरअसल हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के कई बड़े लोग जो इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं का मुंबई से सीधा संपर्क है। हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर एवं इसके आस-पास के इलाकों में यह मादक पदार्थ एमडी 2500 से 3000 हजार रुपए प्रति ग्राम में बिक रहा है जो कोकीन के बाद सबसे महंगा है। युवा इसका सेवन विभिन्न वैरा...